फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर शिवबाड़ी पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर शिवबाड़ी पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। श्रावण माह में जहां देशभर के शिवालयों में शिव भक्तों की धूम रहती है। वहीं हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भरकर देश के विभिन्न कोनों से लोग अपने-अपने प्रिय शिवालयों में जलाभिषेक कर अपनी मन्नतें पूरी करते हैं। गौर हो कि सावन माह की शिवरात्रि के दिन कांवड़ यात्री अपने-अपने स्थानों पर पहुंच कर भगवान भोले की पूजा अर्चना कर खुद को धन्य मानते हैं। गगरेट के प्राचीन द्रोण शिव मंदिर शिवबाड़ी में भी बडोह गांव से कांवड़ में गंगाजल लेकर आए सुखदेव (53), संसार चंद (74), राजीव (48), साहिल (18), तथा मुनीश (27) आदि ने दस दिन की पैदल यात्रा कर शिव पिंडी पर जलाभिषेक कर बिल्व पत्र आदि चढ़ाकर यात्रा का समापन किया। इस अवसर पर शिवबाड़ी मंदिर के पुजारी अश्वनी शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण से भगवान शिव की पूजा अर्चना करवाई। इस मौके पर ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सतीश गोगी, इंद्रजीत सिंह चलेटिया, रमन जसवाल, ग्राम पंचायत अंबोटा के उपप्रधान संजीव रोमी, राकेश लखनपाल, विवेक, राजीव लट्ठ आदि ने शिव की पूजा कर भगवान भोले का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें