फल-सब्जियों को टैक्स में छूट सराहनीय कदम
स्वतंत्र किसान मोर्चा ने सरकार का जताया आभार
किसान का कर्ज माफ करने को बने समिति : सीता राम
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। राष्ट्रीय स्वतंत्र किसान मोर्चा के अध्यक्ष सीता राम ठाकुर ने प्रदेश सरकार के किसानों को राहत देने के लिए उठाए कदमों को सराहा। सीता राम ठाकुर ने कहा कि कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत दर में एक रुपये से घटाकर 35 पैसे करने का निर्णय राहत भरा है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने बजट की घोषणा को पूरा कर किसानों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि काफी समय बाद किसान हित ने निर्णय लिया है। सीता राम ठाकुर ने कहा कि फल-सब्जियों को टैक्स में दी गई छूट का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने कहा कि किसान की आर्थिक हालत को ठीक करने के लिए उचित निर्णय लेने की जरूरत है जिससे किसान कृषि के कार्य को आगे बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार को किसान के कर्ज को माफ करने के लिए एक समिति का गठन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि को बेहतर बनाने के लिए जो नीतियां केंद्र व प्रदेश ने बनाई हैं, उन्हें फील्ड में उतारने में कमी रखी जा रही है।