फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ की हो तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। परशुराम युवा वाहिनी ने जिला अस्पताल ऊना में चर्म रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की मांग उठाई है। कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल सहोड़ को मामले के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। वाहिनी के महासचिव मोहित जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ को ज्ञापन देते हुए चर्म रोग विशेषज्ञ के अस्पताल में न होने से रोगियों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में बताया।

मोहित जोशी ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में कुछ समय पहले तक चमड़ी रोग विशेषज्ञ के चिकित्सक थे लेकिन अब काफी समय से चमड़ी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के कमरे पर ताला ही देखा जा रहा है। ऐसे में दूरदराज से आने वाले रोगियों को ताला बंद कमरा देख परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि चर्म रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के बारे में अस्पताल में सही से कोई जानकारी भी उपलब्ध नहीं करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला के इस मुख्य अस्पताल में विशेषज्ञ की तैनाती में कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। युवा वाहिनी के अध्यक्ष अंतरिक्ष ने कहा कि समय रहते चिकित्सक की तैनाती न हुई तो वाहिनी अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाएगी। सीएमओ डॉ. निखिल सहोड़ ने कहा कि परशुराम युवा वाहिनी ने ज्ञापन दिया है और मामले पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर हिमांशु विश्वामित्र, कर्ण वासुदेव, मोहन लाल शर्मा, गौरव, उदय, नकुल, गगन और तरुण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें