फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जयकारों से गूंजा चिंतपूर्णी दरबार

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्न मस्तिका धाम चिंतपूर्णी मेें नववर्ष मेलों का आगाज हो गया। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। देर शाम तक करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन


पूरा दिन मंदिर मां के जयकारों से गूंजता रहा। शनिवार देर रात से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़नी शुरू हो गई थी। रविवार को सुबह तड़के ही दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। दोपहर तक श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें मंदिर में लग गई थीं। श्रद्धालुओं को माथा टेकने को करीब एक घंटे तक का अधिक समय लगा। वहीं प्रशासन ने भी मेलों को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। नववर्ष मेले के दौरान 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मचारियों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति के आग्नेय अस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। इसके अतिरिक्त मंदिर के 300 मीटर के दायरे में लंगर लगाने की अनुमति नहीं है। चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें