फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीत सिंचाई योजना फेज दो का 40 फीसदी काम पूरा

Tue, 17 Feb 2026 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र की बीत सिंचाई योजना फेज दो का 40 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से योजना का काम हो रहा है। काम पूरा होने के बाद किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं सताएगी। किसानों का 1874 हेक्टेयर एरिया इस योजना के तहत सिंचित होगा। इस योजना की बदौलत क्षेत्र के खेत हरी भरी सब्जियों से लहलहराते नजर आएंगे। हरोली विधानसभा क्षेत्र का बीत क्षेत्र में पानी पहुंचाना किसी सपने से कम नहीं था। वर्तमान में इस योजना के पहले चरण को पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण से सपना साकार होता नजर आया है। लोगों का खेती बाड़ी की ओर पहले की अपेक्षा अधिक रुझान बढ़ा है और अब बारिश के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्रगतिशील किसान अश्वनी सैनी, मदन लाल, देशराज, अशोक ठाकुर ने बताया कि पहले गैर सिंचित इलाकों की श्रेणी में शामिल बीत क्षेत्र में खेतों तक पानी पहुंचाना असंभव था। जिसे वर्तमान में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संभव करके दिखाया है। जिससे किसानों के चेहरे पर रौनक देखते ही बन रही है। वहीं दूसरी ओर जलशक्ति विभाग के अधिकारी भी बीत सिंचाई योजना के दूसरे फेज में काम को धरातल पर पूरी तरह से अमलीजामा पहनाने में मुस्तैदी के साथ जुटे हैं और तय समय में दूसरे चरण की योजना का कार्य पूरा करके आम जनता को जल्द ही सुपुर्द करने की रूपरेखा बना ली है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग हरोली के अधिशासी अभियंता इंजीनियर पुनीत शर्मा के अनुसार इस योजना का 40% कार्य पूरा हो चुका है। 75 करोड़ रुपये की लागत से बीत सिंचाई योजना फेज 2 का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। 1874 हेक्टेयर एरिया इस योजना के तहत सिंचित होगा।
जलशक्ति विभाग सर्कल ऊना के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान का कहना है कि उपमुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत का क्षेत्र की जनता को अब खेत खलियान के लिए बारिश के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह योजना क्षेत्र की जनता के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें