फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मथुरा से मां के दरबार तक पैदल आ रहे 40 श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही पहुंचने पर किया स्वागत, 1,200 किलोमीटर की दूरी करेंगे तय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। आस्था जब संकल्प बन जाए और समर्पण उसकी नींव हो तो असंभव भी संभव प्रतीत होता है। ऐसी ही एक मिसाल बन रही है मथुरा (उत्तर प्रदेश) से निकली श्रद्धालुओं की एक विशेष पैदल यात्रा। यह यात्रा बुधवार को बड़ूही पहुंची। 4 मई को श्रद्धालु ज्वाला प्रसाद और डॉ. महावीर के संयोजन और मार्गदर्शन में यह यात्रा आरंभ हुई थी। यात्रा का उद्देश्य विभिन्न प्रमुख शक्तिपीठों के दर्शन कर धार्मिक आस्था को जागृत और मजबूत करना है। यह आध्यात्मिक यात्रा मथुरा से शुरू होकर उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठों मां ज्वालाजी, मां चिंतपूर्णी, मां कांगड़ा देवी, और मां नैना देवी के दर्शन करती हुई हरिद्वार होते हुए 30 मई को दोबारा मथुरा लौटेगी। यात्रा लगभग 1,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें 40 श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। श्रद्धालु प्रतिदिन सुबह 4 बजे उठकर मां की आरती करते हैं और फिर यात्रा आरंभ करते हैं। दिनभर की पदयात्रा के बाद शाम 6 बजे विश्राम किया जाता है। हर दिन औसतन 40 किलोमीटर की दूरी तय की जाती है। यात्रियों ने बताया कि रास्ते में लोगों ने भरपूर सहयोग किया। कहीं भोजन की व्यवस्था की गई तो कहीं जल सेवा और रात में विश्राम का प्रबंध किया गया। बड़ूही में भी स्थानीय लोगों ने यात्रियों का सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें