फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुकानदार से 36 ग्राम चरस, 94 ग्राम अफीम, 228 ग्राम भुक्की बरामद

Mon, 16 Feb 2026 06:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईयू) ने शनिवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर टाहलीवाल में एक दुकानदार के पास से चरस, अफीम, भुक्की, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक तराजू पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने निरीक्षक सुनील सांख्यान के नेतृत्व में की। प्राथमिक पूछताछ में युवक की पहचान अनिल शर्मा निवासी रियासी, जम्मू के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम को शनिवार को सूचना मिली कि टाहलीवाल में करियाने की दुकान चलाने वाला अनिल नशे की तस्करी करता है। वह कई लोगों को नशा सप्लाई करने में सक्रिय है। शनिवार देर शाम एसआईयू ने दुकान में दबिश दी। तलाशी लेने पर आरोपी के पास 36 ग्राम चरस, 94 ग्राम अफीम, 228 ग्राम भुक्की बरामद हुए। इसके अलावा आरोपी के पास 40,000 की नकदी और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी नशे की उक्त खेप कहां से लाया और ऊना में उसका नेटवर्क किसके साथ है, इसको खंगाला जा रहा है। एसआईयू ने आगामी जांच के लिए मामला पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम को सौंपा है।

तीन दिन की रिमांड पर भेजा आरोपी
टाहलीवाल पुलिस के नशे के साथ पकड़े आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। पुलिस अब यह पता लगाएगी कि आरोपी किन लोगों के साथ जुड़कर नशा तस्करी का कार्य कर रहा था। इसके अलावा नशे की खेप कहां से खरीदी जा रही और सप्लाई कहां होती थी, इससे जुड़ी कड़ियां भी खंगाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें