ऊना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम को जारी की गई रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में जिले में 35 नए कोरोना संक्रमित मामले आए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में संतोषगढ़ पीएनबी से 28 वर्षीय युवती, संतोषगढ़ से 34 वर्षीय युवक, अजोली का 50 वर्षीय व्यक्ति, मैहतपुर से 48 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय व्यक्ति, 17 वर्षीय नाबालिग, बनगढ़ जेल की 48 वर्षीय महिला व 18 वर्षीय युवक, हरोली से 40 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। वहीं बाथू से 38 वर्षीय महिला, टाहलीवाल से 55 वर्षीय महिला, ऊना की 33 वर्षीय महिला व 25 वर्षीय व्यक्ति, ग्रीन एब्यू ऊना कॉलोनी से 48 वर्षीय व्यक्ति व 48 वर्षीय महिला, शैलजा बिहार ऊना से 34 वर्षीय व्यक्ति, रक्कड़ कॉलोनी से 25 वर्षीय युवक, 49 वर्षीय व्यक्ति व 43 वर्षीय महिला, बीटन से 34 वर्षीय महिला, सलोह से 45 वर्षीय व्यक्ति, चताड़ा से 21 वर्षीय युवती संक्रमित निकली है।
मजारा से 64 वर्षीय बुजुर्ग, विकास नगर ऊना से 35 वर्षीय महिला, पनोह की 62 वर्षीय महिला, डीसी कॉलोनी ऊना के पास 22 वर्षीय युवक, गणुमंदवाड़ा से 78 वर्षीय बुजुर्ग, दौलतपुर चौक से 61 वर्षीय व्यक्ति, भद्रकाली ने 34 वर्षीय महिला, चलेट से 30 वर्षीय युवक, डंगोह से 52 वर्षीय महिला, सकोन से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, डोहगी लोअर से 38 वर्षीय व्यक्ति, पंतेहड़ी से 48 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। वहीं, सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि बुधवार को 35 नए कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी संक्रमितों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।