संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना मैहतपुर के तहत भटोली निवासी 34 वर्षीय युवक की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार सचिन कुमार पिछले करीब 15 वर्षों से चंडीगढ़ में ढाबे पर नौकरी करता था। करीब छह वर्ष पहले ही उसने उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक लड़की से शादी की, जिससे दो छोटी बेटियां हैं। सचिन कुमार पिछले दो-तीन महीने पहले ही अपनी पत्नी व बच्चों सहित घर आया। बुधवार दोपहर का खाना खाने के पश्चात समय करीब 01:30 बजे अचानक सचिन कुमार की तबीयत बिगड़ने लगी। उसी समय सचिन कुमार खुद ही उठा और पड़ोस में अपने दोस्त के साथ बाइक पर बसदेहड़ा अस्पताल गया। वहां से डॉक्टर ने सचिन को ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान सचिन की मृत्यु हो गई। आशंका जताई जा रही कि सचिन की मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।