फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घर से 31.70 किलो भुक्की और 9.61 लाख की नकदी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की एसआईयू टीम ने गांव बहडाला में दी दबिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बहडाला में दबिश देते हुए एक घर से 31.70 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित 9.61 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बहड़ाला में एक व्यक्ति के घर में चूरा पोस्त है। सूचना मिलने के बाद बुधवार दोपहर बाद एसआईयू के हेड कांस्टेबल कमल और उनकी टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने राजेश कुमार के घर की तलाशी के दौरान भुक्की और नकदी बरामद की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशा और नकदी नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें