फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुकड़ियाल पंचायत के बाशिंदों ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत सुकड़ियाल ने प्राकृतिक आपदा की कठिन घड़ी में प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। पंचायत प्रधान वीना देवी, उपप्रधान अरुण मनकोटिया और समाजसेवी बाल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 78,052 रुपये की राशि एकत्रित कर कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो को भेंट की। हर परिवार ने अपनी क्षमता अनुसार सहयोग दिया, वहीं ग्राम के युवाओं ने घर-घर जाकर राशि एकत्र करने में अहम भूमिका निभाई। धनराशि भेंट करने के अवसर पर भावुक वातावरण देखने को मिला। पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो ने ग्रामवासियों के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय दिया गया यह सहयोग केवल आर्थिक मदद ही नहीं बल्कि पीड़ित परिवारों के लिए संबल और सहारा है। भुट्टो ने स्पष्ट कहा कि इस सहयोग का पूरा हिसाब ग्रामवासियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें