ऊना। लोहड़ी के त्योहार को लेकर बाजार सज गए हैं। बाजार में मूंगफली, रेबड़ी और गजक की खरीद के लिए ग्राहकों की बाजार में भीड़ उमड़ रही। इस बार देसी घी से बनी गजकने ग्राहकों का दिल जीत लिया है।
जिले में लोहड़ी के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक छा गई है। दुकानदार ग्राहकों को लोहड़ी के लिए गिफ्ट पैक दिखाने और बेचने में व्यस्त हैं। इसके अलावा मिठाई की दुकानों में पर भी ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ रही है। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए बेहतर तरीके से दुकानों को सजाया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार विशेष छूट दे रहे हैं।
बाजार में मूंगफली, गजक, रेबड़ी, चिड़वे की काफी बिक्री हो रही है। लोहड़ी पर्व दुकानों में 200 से लेकर 350 रुपये तक के डिब्बों में पैक उपहार बिक रहे हैं। दुकानों में मूंगफली 80 से लेकर 120 रुपये तक प्रति किलो, गुड और मूंगफली की गजक 20 रुपये से लेकर 75 रुपये तक प्रति पैकेट, रेवड़ी के पैकेट 20 से 65 रुपये, तिल से बनी गजक 20 से 65 रुपये तक प्रति पैकेट के हिसाब से बाजारों में बिक रहे हैं। दुकानों में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है।