फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण अष्टमी मेले को लेकर सज गया मां का दरबार

विज्ञापन
chintpurni temple himachal
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। सावन अष्टमी मेले को लेकर मां चिंतपूर्णी का दरबार रंग-बिरंगे फूलों से सज गया है। विदेशी फूलों और डेकोरेशन लाइट से मां का दरबार बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। मां के भक्त अविनाश कपूर ने दरबार की सजावट की है। लाइट की डेकोरेशन भक्त किशन मित्तल ने करवाई है।

विज्ञापन

मां के दरबार में शनिवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में लगे रहे। कई श्रद्धालु दंडवत मां के दरबार पहुंचे। मेले के दौरान क्षेत्र में धारा144 लागू रहेगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए पर्ची देकर ही कतारों में भेजा जाएगा। इसके अलावा लंगर संस्थाओं को मेले में सफाई व्यवस्था का खास ख्याल रखने के लिए कहा गया है। मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा का कहना है कि सावन मेले को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें