फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलग्रां में पांच करोड़ से बनेगी ब्रायलर हैचरी : कंवर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश पोल्ट्री जरूरत की महज 30 प्रतिशत मांग ही पूरा कर पाता है। किसानों को वितरण के लिए सरकार को प्रदेश के बाहर से ब्रायलर खरीदकर लाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में पोल्ट्री गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा प्रदेश की मांग को पूरा करने के लिए ऊना हलके के जलग्रां में लगभग पांच करोड़ की लागत से ब्रायलर हैचरी स्थापित की जाएगी।

वीरेंद्र कंवर शुक्रवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र की जखेड़ा पंचायत में लगभग साढ़े 12 लाख की लागत से पशु औषधालय के भवन का भूमि पूजन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार बीमार व घायल पशुओं को तुरंत चिकित्सा सुविधा देने के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू करेगी। इसमें डॉक्टर के साथ-साथ फॉर्मासिस्ट व अटेंडेंट की सुविधा उपलब्ध होगी। यह घर-द्वार बीमार पशुओं का उपचार करेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार बढ़ाने तथा दुग्ध उत्पादों का प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य उपलब्ध करवाने के लिए भारत सरकार की डेयरी उद्यमी विकास योजना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 25 प्रतिशत उपदान नाबार्ड बैंक, 25 प्रतिशत किसान और 50 प्रतिशत ऋण दिया जाता है। योजना को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने 10 प्रतिशत अतिरिक्त उपदान देगी। देसी नस्ल की गाय खरीदने पर अतिरिक्त 20 प्रतिशत उपदान दिया जाएगा। इससे ऋण 30 प्रतिशत तक ही रह जाएगा। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, मंडल महामंत्री रमेश भडोलियां, पंचायत प्रधान महिन्द्र छिब्बर, उप प्रधान शशी कमल, जिला भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अजय चौधरी, अमृत लाल भारद्वाज, राजकुमार शर्मा, सतीश कुमार, एसडीम विनय मोदी, जिला पंचायत अधिकारी रमण शर्मा, पीओ डीआरडीए राजेंद्र गौतम, बीडीओ राजकुमार, उपनिदेशक पशु पालन मनोज कुमार, सहायक निदेशक विजय सेन उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें