फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसआई के खिलाफ धरने पर बैठे दो कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
मुख्य डाकघर में विभाग के जिद के आगे डटकर खड़े कर्मचारी नेता एसएच गुलेरिया ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। इस बार विभागीय तानाशाही के खिलाफ बुधवार 23 मई से सांकेतिक धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन 28 मई तक चलेगा। विभाग के आला अफसरों ने फिर भी अपनी जिद नहीं छोड़ी तो 29 मई को डाक विभाग तृतीय श्रेणी के समस्त कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे। बुधवार का ऊना मुख्य डाकघर परिसर में पहले दिन कर्मचारी नेता एसएच गुलेरिया तथा मोहन सिंह जसवाल धरने पर बैठे।

गुलेरिया ने विभागीय अधिकारियों एवं पोस्टल बोर्ड को कड़े शब्दों में फटकार लगाते हुए कहा कि जैसी मनमर्जी की नीति को लागू करवाया जा सकता है लेकिन वे कर्मचारियों की ताकत को नहीं जानते। बिना पूर्व तैयारी के सीएसआई शुरू नहीं किया जा सकता। विभाग के पास न स्टाफ है और न ही पर्याप्त सुविधाएं, ऐसे में इस सिस्टम को शुरू नहीं किया जा सकता। डाक कर्मियों से हो रहे अन्याय के खिलाफ शिवसेना हिंद ने भी डाक कर्मियों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ तथा भाग सिंह भी बुधवार को ऊना मुख्य डाकघर में हड़ताली कर्मियों के साथ बैठे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के अन्य हिस्सों तथा पंजाब प्रांत में भी शिवसेना हिंद डाक कर्मियों के प्रदर्शन के दौरान अपना खुला समर्थन देगी। एचएस गुलेरिया की मानें तो ऊना मंडल में करीब 92 पद डाक सहायकों के स्वीकृत हैं जिनमें से 30 पद रिक्त हैं। हैरत की बात यह कि जिस सीएसआई सिस्टम को विभाग शुरू करना जा रहा है, उसकी देखरेख के लिए सुपरवाइजर अथॉरिटी के सभी पद रिक्त हैं। कहा कि विभाग के सिस्टम की हालत पहले से ही खस्ता है। कंप्यूटर खराब रहते हैं, यूपीएस चलते नहीं, जनरेटरों को जंग खा रही है। ऐसे में नए नए सिस्टम शुरू कर विभागीय आला अफसर खुद पीठ थपथपाने का ही प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें