फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन प्रयोग पर दो हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)।
नगर पंचायत सचिव उनकी टीम ने बुधवार को दौलतपुर चौक बाजार में ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान दुकानों में पॉलिथीन प्रयोग पर चार दुकानदारों के चालान किए। विभाग की अचानक कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों हड़कंप मच गया।

छापेमारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने दुकानें बंद कर इधर-उधर खिसकने में गनीमत समझी। विभागीय टीम ने बाजार में करीब एक दर्जन से अधिक दुकानों में दबिश दी। विभागीय टीम ने छापेमारी के दौरान दुकानों में पॉलिथीन प्रयोग पर चार दुकानदारों के चालान कर दो हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की पुष्टि नगर पंचायत के सचिव सतीश ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन प्रयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से दुकानों में पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें