फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रामीण डाकघरों में 22 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण डाकघरों में 22 मई से हड़ताल
विज्ञापन

केंद्र सरकार से खफा होकर दिया अनिश्चितकालीन हड़ताल का नोटिस
कमलेशचंद्र कमेटी को रिपोर्ट लागू नहीं कर रही सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
मैहतपुर (ऊना)।
22 मई सुबह 6:00 बजे से देश भर के ग्रामीण डाकघरों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार एवं पोस्टल बोर्ड को नोटिस देकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना दे दी है। देश भर ग्रामीण डाक कर्मी सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के लिए गठित कमलेशचंद्र कमेटी की रिपोर्ट को लागू न किए जाने से बेहद खफा हैं। जीडीएस के लिए तैयार सिफारिशों की रिपोर्ट कमलेशचंद्र कमेटी ने नवंबर 2016 को सौंपकर इन्हें लागू करने को कहा था लेकिन मई 2018 तक भी कमेटी की रिपोर्ट को केंद्र सरकार लागू न कर देश भर के ग्रामीण डाक कर्मियों से अन्याय कर रही है। इस रिपोर्ट को लागू करवाने के लिए देश भर के डाककर्मियों ने 2014, 2015 और अगस्त 2017 में अपने हक की मांग को लेकर हड़ताल की थी लेकिन केंद्र सरकार व पोस्टल बोर्ड के अधिकारियों ने केंद्रीय नेतृत्व को झूठे आश्वासन देकर हड़तालें बंद करवा दी थीं। कमलेशचंद्र कमेटी की फाइल आज भी कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए धूल चाट रही है। रिपोर्ट को लागू करवाने को लेकर दो मई को एआईजीडीएसयू और एफएनपीओ के महासचिव डी किशन राव, एसएस महादैवेया, वीवी राव केंद्रीय पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक के बाद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव एसएस महादैवेया ने बताया कि देश भर के समस्त मंडलीय, परिमंडलीय और केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों को बता दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें