फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद फिर चली मंदिर न्यास की एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल बाद फिर चली मंदिर न्यास की एंबुलेंस
विज्ञापन

अक्षम, बीमार श्रद्धालुओं के लिए बैरियर पर रहेगी मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं(ऊना)।
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में मंदिर न्यास की एंबुलेंस को फिर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाया गया है। नए मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने कार्यभार संभालते ही मंदिर न्यास की एंबुलेंस को अक्षम, बीमार, बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुरू करवा दिया है। यह एंबुलेंस मुख्य पुलिस बैरियर पर मौजूद रहेगी। मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने आते ही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को भी चुस्त-दुरुस्त बना दिया है। शर्मा के आदेशों के बाद चिंतपूर्णी से भरवाईं तक सड़क किनारे पड़े कूड़े को इकट्ठा किया है। वहीं नालियों की सफाई भी की गई है। मंदिर न्यास की एंबुलेंस पिछले चार सालों से बंद पड़ी थी। इसका लाभ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को नहीं मिल पाता था। मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा ने बताया कि न्यास की एंबुलेंस के लिए ड्राइवर रखवा दिया है। एंबुलेंस पुलिस बैरियर पर मौजूद रहेगी। बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मियों को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें