फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में तेजी से बढ़ रहे दिल के मरीज: डा. पुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मैहतपुर(ऊना)।
भारत में बड़ी तेजी के साथ दिल के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। अगर यह संख्या इसी गति से बढ़ती रही तो भविष्य में भारत नार्वे को पछाड़कर प्रथम स्थान पर पहुंच जाएगा। एक कार्यक्रम में अपनी टीम के साथ आए चंडीगढ़ के आईवीवाई हेल्थकेयर में हृदयरोग विशेषज्ञ एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. दीपक पुरी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत में युवावस्था में हार्टअटैक के मामले बढ़ रहे हैं जिसका मुख्य कारण मोटापा और जंक फूड है।

साथ ही तनाव भी इसकी प्रमुख वजह है। डॉ. दीपक पुरी ने अमर उजाला को बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक ताजा रिर्पार्ट के मुताबिक 2020 तक भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बनने जा रहा है जहां दिल के मरीजों की तादाद सबसे ज्यादा होगी। आईजीएमसी शिमला, पीजीआई चंडीगढ़ तथा मैक्स अस्पताल समेत अनेक अन्य नामी अस्पतालों में सेवाए दे चुके डॉ. दीपक पुरी की मानें तो वह विश्व के कई देशों में इस बात का सर्वे कर चुके हैं कि दिल की बीमारी की मुख्य वजह आखिर क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने श्रम करना छोड़ दिया है और तली चीजों का प्रयोग ज्यादा बढ़ गया है। जंक फूड ने अपनी गिरफ्त में लोगों को ले लिया है। किसी न किसी कारण लोग तनावग्रस्त है। डॉ. पुरी हिमाचल के चंबा से ताल्लुक रखते हैं और लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए हिमाचल में कई जगहों पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगा चुके हैं। रविवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ देहलां के आश्रय में हृदय की बीमारियों से बचने के अहम उपाय बताए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें