फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को मिला मेहनत का फल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक डंगोली में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन से सेवानिवृत्त एक्सईएन नवीन चंद्र शर्मा और उनकी धर्मपत्नी प्रेम लता शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशेष अतिथियों में डॉ. योगराज शर्मा और अभिषेक जस्सल पधारे। इस कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य नवीन कुमारी ने स्कूल की गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट सबके समक्ष रखी।

स्कूली छात्रों ने कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा। बच्चों ने तेरा मेरा प्यार अड़िए बचपनो रा गीत पर खूबसूरत नृत्य पेश कर सबको झूमने पर विवश कर दिया। वहीं हिंदी और पंजाबी गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां देकर खूब समां बांधा। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार देकर नवाजा। उन्होंने स्कूल प्रशासन को 5100 रुपये की राशि भी भेंट की। एनसी शर्मा ने कहा कि जीवन में शिक्षा की लौ बेहद जरूरी है। इसी से जीवन में अज्ञान के अंधकार को दूर करने में सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों को आगामी परीक्षाओं के लिए अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान हेमराज, उपप्रधान रामपाल शर्मा, पूर्व प्रधान नरेश कुमारी, एसएमसी प्रधान कंचन बाला, सुरजीत सिंह, गिरिधारी लाल शर्मा, ओम प्रकाश धीमान, स्टाफ सदस्यों में शमी शर्मा, अंजना कुमारी, मंजू बाला, संगीता शर्मा, विक्रम सिंह सैणी, मीतू केसरी, मीना कुमारी, पूजा, राजेंद्र कौर, विनोद कुमार, विक्रम सिंह, मुकेश कुमार और संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान
मुख्यातिथि ने शिक्षा क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन करने वाले बच्चों में छठी से सुखविंद्र पहले, अमरजोत दूसरे, हरमन तीसरे, सातवीं से हर्षप्रीत पहले, सिमरन दूसरे, बलजिंद्र कौर तीसरे, आठवीं से अनुपमा प्रथम, पूनम द्वितीय, अनीता तृतीय रही। नौवीं से प्रिया पहले, मंजू बाला दूसरे, अनुराधा तीसरे, दसवीं से जसविंद्र पहले, पूजा दूसरे, नवदीप तीसरे, प्लस वन से आरती पहले, नीता दूसरे, बलजिंद्र तीसरे जबकि प्लस टू से काजल पहले, राजेंद्र कौर दूसरे और मीना देवी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें