आईटीबीपी की दो कंपनियां तैनात
टाहलीवाल(ऊना)। विस चुनावों के मद्देनजर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईटीबीपी जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। क्षेत्र के सीमांत इलाके में नाके लगा दिए हैं। डीएसपी हरोली गोपाल सिंह ने बताया कि विस क्षेत्र में 13 नाके लगाए हैं। इनमें हर नाके के बैरिकेट पर एक कमांडर सहित छह जवानों पर सुरक्षा के जिम्मा होगा। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी की दो कंपनियां यहां पहुंच चुकी हैं ताकि चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से हो।