ऊना। ऊना से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सतपाल सत्ती को हार भी नजदीक दिखाई दे रही है। इसका परिणाम है कि नामांकन के दिन भीड़ एकत्रित करने के लिए गाड़ियों में 200-200 का तेल भरवा जबरदस्ती अपने साथ चला रहे थे।
रायजादा ने कहा कि अपने आकाओं को खुश करने के लिए बाहरी क्षेत्र से लोगों को बुलवाया गया। उन्होंने कहा कि झूठा दिखावा किसे ने सीखना है, तो सत्ती सिखा सकते हैं। रायजादा ने रविवार को रायपुर सहोड़ा के वार्ड नंबर आठ में जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि भाजपा के विधायक 15 वर्षों से ऊना में है, लेकिन जुमलेबाजी के सिवाय और कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय ही सत्ती को लोगों की याद आती है।
ऊना में प्रमुख मसलों को हल करने में कांग्रेस सरकार ने योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि लालसिंगी बूथ से किसे ज्यादा मत मिलेंगे, यह तो समय ही बताएगा। अच्छा होगा कि लालसिंगी की चिंता छोड़ जलग्रां बूथ और ऊना शहर की ओर ध्यान दें। रायजादा ने कहा कि सत्ती की जुमलेबाजी से सदर की जनता नाराज है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हजारी लाल, प्रधान पूजा सहोड, सरोज, अश्वनी कुमार, शाम, तेलु राम अटवाल, सोनिया, मुकेश, राजिंदर पप्पी, राम देव, शाम लाल, रोशन लाल, छोटू राम, कुमार गौरव, सौरव, विमला देवी, सतपाल, गुरवश, ओमकार, देव सिंह, अंकुर, अभिषेक, शेंकी, निखिल, आशु, रजनीश, अरुण, बलवंत, पंकज, त्रिकोल, दीपक, मोहित व ओम लंबड सहित अन्य उपस्थित रहे।