फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंदपुर बनेहड़ा में एनएसएस शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोंदपुर बनेहड़ा में एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने शिरकत की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी वासुदेव ठाकुर ने बताया कि शिविर में 52 स्वयंसेवी हिस्सा ले रहे हैं। प्रातकालीन और सायंकालीन सत्रों में स्वयंसेवियों को अलग-अलग गतिविधियों से अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में फैले अंधकार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में स्वयंसेवी अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान स्वयंसेवियों ने स्कूल कैंपस और खेल मैदान की सफाई की। कार्यक्रम में सुनील ठाकुर, राजन शर्मा, अविंदर जसवाल, बलवंत, अनु शर्मा, राजीव कुमार, वरिंदर कुमार, दीपिका, पवन कुमार, जय देवी, राजेश ठाकुर, रेखा रानी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें