फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 15 दिन में हटेंगी प्रसाद योजना की 30 दुकानें

Thu, 02 Apr 2026 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के विकास और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अब तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को एसडीएम अंब एवं मंदिर आयुक्त पारस अग्रवाल ने मंदिर अधिकारी कार्यालय में न्यास के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाना रहा। इस दौरान मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर, वित्त एवं लेखा अधिकारी राजेंद्र कटोच सहित मंदिर न्यास के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, विकास कार्यों की गति बढ़ाने और लंबित मामलों के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
‘बैठक के दौरान मंदिर के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 39 करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

फिलहाल इस टेंडर के आवंटन को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही इस बड़े प्रोजेक्ट का कार्य धरातल पर शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही मंदिर के समग्र विकास के लिए करीब 75 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान भी तैयार किया गया है, जिसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
बैठक में यह भी बताया गया कि प्रसाद योजना के अंतर्गत मंदिर न्यास द्वारा खरीदी गई 30 दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आगामी 15 दिनों के भीतर इन दुकानों को पूरी तरह से हटाकर क्षेत्र को खाली कर दिया जाएगा, ताकि मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और अन्य निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें