फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निजी इंश्योरेंस कंपनी में भरे जाएंगे यूनिट प्रबंधक के 30 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में यूनिट प्रबंधक के मार्केटिंग और सेल्स में 20 पद नियमित और 10 पद अनियमित रूप से भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 17 मई को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया होगा। युनिट प्रबंधक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन, किसी भी फील्ड में तीन साल का अनुभव होना अनिवार्य है लेकिन मार्केटिंग और सेल्स में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 23 से 32 वर्ष और वेतन 12 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। कहा कि योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नंबर, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 83508-24354 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें