फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: औट पुलिस थाने में 2.791 किलोग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। औट पुलिस थाने में शनिवार को 2.791 किलोग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे कुल्लू से मंडी की ओर जा रही निजी बस की झलोगी, आर्मी कैंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर नाकाबंदी के दौरान तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अंकराज अधिकारी, निवासी जुमला, नेपाल (हाल निवासी गुशैणी, जिला कुल्लू) के कब्जे से 2.791 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है, जिसमें मादक पदार्थ की आपूर्ति शृंखला, स्रोत और संभावित अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी, विनोद कुमार, ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें