फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रित बच्चों को दो साल में जारी किए पौने चार करोड़ : नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। हिमाचल सरकार में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना ने ऊना जिले में बच्चों और युवाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार प्रदान किया है। बीते दो वर्षों में योजना के तहत लगभग 3.75 करोड़ रुपये की सहायता जारी की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार के अनुसार 294 बच्चों को 2.27 करोड़ रुपये सामाजिक सुरक्षा मदद के रूप में दिए गए। उच्च शिक्षा के लिए 60 छात्रों को 26.44 लाख रुपये, व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए 35 युवाओं को 7.99 लाख रुपये, और माइक्रो एंटरप्राइज के लिए 9 युवाओं को 13.20 लाख रुपये की सहायता मिली। इसके अलावा विवाह, आवास, वार्षिक वस्त्र अनुदान और उत्सव भत्ता जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

योजना ने शिक्षा, कौशल विकास और जीवन-सम्मान के क्षेत्रों में ठोस परिणाम दिए हैं और इसे पूरे देश में सामाजिक सुरक्षा का एक प्रभावी मॉडल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें