दो युवक गिरफ्तार, पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल और रूपनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 25 ग्राम नशीला पाउडर और दूसरे मामले में 420 नशीली गोलियों बरामद की हैं। दोनों मामलों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले मामले में नंगल की ओम गली में रहने वाले मोहित कुमार से 25 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। दूसरे मामले में रूपनगर पुलिस ने भी 420 नशीली गोलियों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रोहित शर्मा ने पत्रकारों से बात करते कहा कि पुलिस टीम आईटीआई रोड पर गश्त पर थी। इसी दौरान एक स्कूटी सवार ने पुलिस टीम को देख अपनी स्कूटी पीछे की तरफ मोड ली। जब पुलिस टीम ने उसे पकड़ कर जांच शुरू की तो उसने अपने जेब से एक लिफाफा निकाल फेंक दिया। जांच करने पर लिफाफे से 25 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। युवक की पहचान ओम गली निवासी मोहित के तौर पर हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, रूपनगर पुलिस ने भी 420 नशीली गोलियों सहित एक युवक को पकड़ा है। इसकी पहचान सन्नी पुत्र जैचंद निवासी मोहल्ला गुरु नगर के तौर पर हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार सन्नी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।