फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के स्कूलों में बदली जा रही नुहार : हरजोत बैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों से पंजाब के सरकारी स्कूलों की नुहार बदली जा रही है। कई स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस (उन्नयन) का दर्जा देकर निजी स्कूलों के बराबर लाया जा रहा है। इस बात का खुलासा खुद पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया। हरजोत सिंह बैंस ने गांव चनौली के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में 37 लाख की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश भर में शिक्षा क्रांति चली हुई है और 350 स्कूलों के बदलाव का काम शुरू हो चुका है और यह पहली बार हुआ है कि शिक्षा क्रांति के लिए 12 प्रतिशत अतिरिक्त बजट रखा गया है। अब न तो कोई सरकारी स्कूल चहारदीवारी के बिना होगा और न ही सरकारी स्कूलों से शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे जमीन पर बैठ कर पढ़ाई करेंगे। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट की ओर से शिक्षा मंत्री व विशेष तौर पर पधारे विधायक एडवोकेट निदेश चड्ढा को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें