फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: साक्षात्कार में 25 अभ्यर्थियों का किया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मियों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा में निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निजी कंपनी की ओर से सुरक्षा कर्मी एवं सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। यह साक्षात्कार रोजगार उप-कार्यालय बंगाणा के माध्यम से आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में कुल 70 पद निर्धारित किए गए थे।
कैंपस इंटरव्यू में कुल 35 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें 30 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल थीं। साक्षात्कार के बाद 25 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिससे क्षेत्र के युवाओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। रोजगार उप-कार्यालय बंगाणा के अधिकारी संदीप पटियाल ने बताया कि इस प्रकार के भर्ती आयोजन से स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध हो रहा है। भविष्य में भी इस तरह के साक्षात्कार आयोजित कर युवाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे। भर्ती कर रही निजी कंपनी के प्रतिनिधि अजय शर्मा ने कहा कि बंगाणा क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन और कार्य के प्रति गंभीरता देखने को मिली है। कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्थायी रोजगार से जोड़ेगी।
विज्ञापन

चयनित युवाओं की प्रतिक्रिया
चयनित युवा अमित कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कैंपस इंटरव्यू ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए बहुत लाभदायक हैं, जिससे हमें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
विज्ञापन

शशि पाल ने कहा कि सुरक्षा क्षेत्र में अवसर मिलना एक सकारात्मक पहल है और इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। इस भर्ती आयोजन से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं और युवाओं को अपने भविष्य के प्रति नई उम्मीद मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें