ऊना के इंदिरा मैदान में सेना की भर्ती में भाग लेते युवा
- फोटो : Una
ऊना। स्थानीय इंदिरा स्टेडियम में भर्ती रैली में सोमवार को 301 युवाओं ने शारीरिक फिटनेस टेस्ट पास किया। जिले की ऊना और घनारी तहसीलों के 2472 युवाओं ने भर्ती में भाग लिया।
रैली के लिए ग्राउंड के गेट सुबह साढ़े 4 बजे खोले गए। सूरज की पहली किरण के साथ साढ़े 6 बजे दौड़ के साथ युवाओं की चयन प्रक्रिया शुरू हुई। प्रवेश के लिए मैदान का गेट सुबह साढ़े 10 बजे तक खुला रहा तथा शारीरिक फिटनेस टेस्ट प्रक्रिया दोपहर एक बजे तक पूरी हो गई। बता दें कि इंदिरा मैदान में चल रही सेना भर्ती के लिए युवा सुबह ही पहुंचना शुरू हो गए।
सेना में भर्ती होने के लिए युवा सुबह ही जोश के साथ मैदान में पहुंचे। हालांकि सेना भर्ती में मैदान में रखे पड़ाव को पूरा न कर पाने पर कुछ निराश होकर लौटे। सेना भर्ती निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने बताया कि भर्ती के दौरान पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए किसी के भी झांसे में युवा न आएं।