फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एक दिन की हड़ताल के बाद शहर से उठा 24 टन कूड़ा

Fri, 17 Jul 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। एक दिन की हड़ताल के बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारी वीरवार को दोबारा काम पर लौट आए। कर्मचारियों का वेतन जारी होने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर लौट आई। हड़ताल के कारण एक दिन तक शहर के विभिन्न वार्डों और बाजारों में जमा रहा करीब 24 टन कूड़ा उठाकर निर्धारित डंपिंग स्थल तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को काम बंद कर दिया था, जिसके चलते शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए थे। बाजारों, मुख्य सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों में सफाई कार्य प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर निगम प्रशासन द्वारा वेतन जारी किए जाने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर काम शुरू कर दिया। वीरवार सुबह से ही सफाई कर्मी शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचे और विशेष अभियान चलाकर कूड़ा उठाया।
विज्ञापन

नगर निगम की गाड़ियों ने शहर से करीब 24 टन कचरा एकत्र कर डंपिंग स्थल तक पहुंचाया। इसके बाद मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सामान्य हो गई।
विज्ञापन

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि अब नियमित रूप से सफाई कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें