फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सीनियर मैन क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल में 24 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
ऊना के इंदिरा मैदान में क्रिकेट ट्रायल देते  ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
इंदिरा गांधी खेल मैदान में 21 जनवरी से लगेगा शिविर, 15 खिलाड़ियों की बनेगी टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। इंदिरा गांधी खेल मैदान में रविवार को अंतर जिला सीनियर मैन क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल हुए। इसमें जिलेभर से 35 खिलाड़ियाें ने भाग लिया। 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया। क्रिकेट कोच अशोक ठाकुर, राहुल शर्मा ने बताया कि 24 खिलाड़ियों में अमनप्रीत सिंह, राघव आंगरा, दीप सिंह, केशव सैनी, नितिन शर्मा, अमित कुमार, अंकुश बेदी, अंकित, महेश ठाकुर, अभिनव शर्मा, राघव बाली, पूरव राज, पृथ्वी, अंकुश बैंस, रितिक कालिया, विनय कुमार, अनिरुद्ध शारदा, सुनंदन, अर्पित सिंह, विनायक कपिला, निखिल शर्मा, अभिषेक, विनय कुमार, राघव अग्निहोत्री का चयन किया गया है। 21 जनवरी से खिलाड़ियों के लिए इंदिरा गांधी खेल मैदान में 10 दिन का शिविर लगाया जाएगा। इसमें 15 खिलाड़ियों की टीम बनाई जाएगी। 15 खिलाड़ियों की टीम टूर्नामेंट में प्रदर्शन करेगी। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ऊना इकाई के जिला अध्यक्ष मदन पुरी की अध्यक्षता में ट्रायल करवाए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें