थानाकलां में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी।-संवाद
थानाकलां बनाम टक्का और मंदली बनाम डोहगी में आज होगा कबड्डी का सेमीफाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के थानाकलां में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 में रविवार को दूसरे दिन कबड्डी के मैच हुए। पहला मुकाबला पीपलू और डीहर के बीच खेला गया। इसमें पीपलू विजेता बना। दूसरा मुकाबला मलांगड़ और थानाकलां के बीच हुआ। इसमें थानाकलां ने बाजी मारी। वरनोह और डोहगी के बीच हुए तीसरे मुकाबले में डोहगी विजेता रहा। मंदली और मदनपुर में खेले चौथे मुकाबले में मंदली की टीम विजेता रही। प्लाहटा और पड़ियौला में पड़ियौला विजेता बना। रविवार को हुए आखिरी मुकाबलेे में टक्का की टीम ने विजय रही। सांसद खेल महाकुंभ कुटलैहड़ के प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि सेमीफाइनल में थानाकलां और टक्का, मंदली और डोहगी में भिड़ंत होगी। इन दोनों में जीतने वाली टीमों का फाइनल मुकाबला होगा। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महाकुंभ में युवाओं का काफी रुझान है। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान सरोज देवी, सीलू उस्ताद, रवींद्र कुमार मौजूद रहे।