फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा को आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
admission shimla
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। सैनिक स्कूल, सुजानपुर टीहरा में छठीं और नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। उपनिदेशक सैनिक कल्याण (सेवानिवृत्त) मेजर रघुबीर सिंह ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। लिखित प्रवेश परीक्षा 6 जनवरी को होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए केवल लड़के आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी सैनिक स्कूल, सुजानपुर टीहरा की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


मेजर रघुबीर सिंह ने बताया कि प्रदेश के आठ केंद्रों में लिखित प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी (शिमला), सैनिक स्कूल, सुजानपुर टीहरा, बीबीएनबी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुन्नू घाट (नाहन) और राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के दूरभाष नंबर 01972-272024 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें