फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखड़ पुण्व्या पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
बाबा बड़भाग में 30 हजार ने टेका माथा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)। धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह में रखड़ पुण्या का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। रविवार को बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी पहुंचे करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और मन्नतें मांगीं।

श्रद्धालुओं ने सुबह 4 बजे से ही लाइनों में लगकर पावन चरण गंगा में स्नान किया। इसके बाद लोगों ने अलग-अलग धार्मिक स्थलों में जाकर बाबा बडभाग सिंह को अपनी-अपनी राखियां अर्पित की और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की भारी तादात के चलते पूरा मैड़ी भक्ति के रंग में रंगा हुआ था। लंबी-लंबी लाइनों में लगे श्रद्धालु बाबाजी की जय-जयकार के उद्घोष लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन करने के बाद लोगों अपनी-अपनी अरदास करवाई। चरण गंगा के महंत शादी लाल गोस्वामी के अनुसार बाबा बड़भाग सिंह मैडी में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था है। होला मोहल्ला मेले के अलावा हर पूर्णिमा को लोग यहां आते हैं, लेकिन रखड़ पुण्या श्रद्धालुओं के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है। यहां आकार श्रद्धालु सुकून और खुशी महसूस करते हैं बाबाजी को भेंट अर्पित करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें