फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुना किराया वसूल रहीं निजी स्कूल की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)।
रक्कड़ कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल के बस चालकों की मनमानी से अभिभावक मानसिक परेशानी झेलने को मजबूर हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से किराया तय न होने की वजह से बस चालक अभिभावकों से मनमाना किराया देने के लिए दबाव बना रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों की भी बस चालकों को कोई पर परवाह नहीं हैं। बस चालक अभिभावकों को साफ कह रहे हैं कि अगर वे तय किराया नहीं देंगे तो बच्चों को स्कूल नहीं छोड़ेंगे।

बस चालकों का कहना है कि चाहे जहां भी उन की शिकायत कर दो, उन्हें कोई डर नहीं हैं। निजी स्कूलों को लेकर 10 मई को उपायुक्त ऊना राकेश प्रजापति ने स्कूल प्रबंधनों के साथ बैठक में बसों का किराया तय करने के निर्देश दिए थे। संतोषगढ़ क्षेत्र से स्कूली बच्चों को लाने वाले रक्कड़ स्थित दूसरे स्कूलों के बस चालक 900 से 1000 रुपये तक चार्ज कर रहे है। वहीं इस निजी स्कूल के वाहन चालक अभिभावकों से 1700 से 2000 रुपये तक किराया वसूलने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। अभिभावकों में परीक्षित चब्बा, चेतन, नरेश कुमार, श्याम सुंदर, विजय चब्बा, मुलकेश, हरकीरत, मुनीश, जीत सिंह, मोनिका, इंदु, शालिनी, नीलम, कमलेश, अश्वनी, देवराज, दलजीत सिंह मान, गुरवचन सिंह, सतपाल कौर का कहना है कि निजी वाहन चालक बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए दूसरे स्कूलों के मुकाबले दोगुने पैसे मांग रहे हैं। अभिवावकों ने उपायुक्त ऊना से इस मामले में हस्तक्षेप कर स्कूल प्रबंधन से बस किराया तय करवाने की मांग की है।

उपायुक्त से की जाएगी शिकायत
स्कूली बच्चों के अभिभवकों का कहना है कि इस बारे में उपायुक्त से मिल कर शिकायत पत्र सौंपा जाएगा।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई : भूप सिंह
उपनिदेशक उच्च शिक्षा भूप सिंह का कहना है कि सरकारी नियमों की अवहेलना नहीं होने दी जाएगी। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें