फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनने से पहले ही उखड़ गई बंगाणा-तूतड़ू सड़क, इंजीनियरों के वेतन से बिछेगा कोलतार

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जीएस जस्सल

विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)।
प्रदेश सरकार ने सड़कों की टारिंग के डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड पर अफसरों की जवाबदेही तय की है। सड़क की टारिंग उखड़ने पर लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे के इंजीनियरों की सैलरी से दोबारा कोलतार बिछाने का फरमान जारी किया है। हालांकि, इस फरमान को लोक निर्माण विभाग मंडल बंगाणा अमलीजामा पहनता नजर नहीं आ रहा है। 14 अप्रैल 2018 को बंगाणा तूतड़ू संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के तहत ठेकेदार की ओर से कोलतार बिछाई थी लेकिन एक माह भी पूरा नहीं हुआ।

कोलतार जगह-जगह से उखड़ना शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने जहां टारिंग की परत पांच एमएम मोटी करने के निर्देश जारी किए हैं। बंगाणा तूतड़ू संपर्क मार्ग पर इस निर्देश की अवहेलना की गई है। सड़क उखड़ना शुरू हो गई और गड्ढे भी पड़ने लगे हैं। बंगाणा तूतडू संपर्क मार्ग का 856.59 लाख की लागत से सड़क को चौड़ा करने, सुदृढ़ीकरण एवं सुधार का कार्य वर्ष अप्रैल 2016 में शुरू हुआ था। सड़क का काम पूरा करने की अवधि अप्रैल 2018 निर्धारित की थी।
विज्ञापन


निर्धारित अवधि के दौरान ठेकेदार कार्य को अंजाम तो दे दिया लेकिन कार्य को संतोषजनक अंजाम न देने के चलते परिणाम उचित नहीं निकले। बंगाणा से शांतला मार्ग का सुदृढ़ीकरण बस नाम का हुआ है। कहीं से सड़क चौड़ी और कहीं से तंग है। इससे पहले इसी संपर्क मार्ग पर कहीं-कहीं तारकोल बिछाया था, वह भी उखड़ता गया और सड़क ने गड्ढों का रूप धारण कर लिया। अब सड़क पर जब दोबार तारकोल बिछाई तो वह भी एक महीने से पहले ही उखड़ना शुरू हो गई। ऐसे में संबंधित विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान बन गए हैं। ऐसे में सड़क के घटिया निर्माण का पोल खुलने लगी है।

सरकार का फरमान सराहनीय
ग्रामीणों में सुरेन्द्र हटली,अशोक कुमार, मक्खन सिंह, धर्मेंद्र , सुशील कुमार, पूर्ण चंद, बालकिशन का कहना है कि जयराम सरकार का निमभन गुणवत्ता की सड़क बनाने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ जारी फरमान सराहनीय है।

सड़क की गुणवत्ता में नहीं कोई कमी
ठेकेदार दीपक जोशी का कहना है कि बंगाणा से शांतला संपर्क सड़क का तसल्ली बख्श कार्य किया गया है। सड़क के कहीं-कहीं से उखड़ने की सूचना है। अगर कहीं से सड़क उखड़ी है तो मेंटेनेंस कर सड़क की हालत को सुधार दिया जाएगा।
विज्ञापन


लोनिवि बंगाणा के अधिशाषी अभियंता आरएस कालिया का कहना है कि सड़क उखड़ने की जानकारी मिली है। ठेकेदार को इस बारे में बता दिया है। जल्द ही सुधार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें