फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजौली स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजौली में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस समारोह में बतौर मुख्यातिथि ग्राम पंचायत प्रधान प्रवीण कपिला ने शिरकत की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए। समारोह में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति देकर समारोह में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कविता, श्वेता और उसकी सहेलियों ने देश रंगीला, राधिका और उसकी सहेलियों ने प्रेम रत्न धन पायो पर प्रस्तुती देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस दौरान लव कुश एवं साथियों ने भंगड़े और ज्योति व कुलविंद्र ने अपने साथियों के साथ पंजाबी गिद्दे की प्रस्तुति पेश कर खूब वाहवाही लूटी। वहीं योगेश व अन्य साथियों ने सोहणी दे नखरे सोणे लगदे तथा गुरप्रीत व ज्योति अन्य साथियों ने माइया लांग गवाईयां पर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य किरण बाला ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान संदीप कपिला, बीडीसी सदस्य आशा शर्मा, उपप्रधान सुरिंद्र कपिला, यशवंत कपिला, सिकंदर, बिजली कुमार, ऊषा, मीना, आशा, प्रोमिला, सरोज, राजपाल राणा, सरोज बाला, रजनीश कुमारी, प्रविता शर्मा, प्रवेश बंसल, प्रवीण कुमारी, नीलम शर्मा, सुमन संदल, अंजलि कुमारी, रेणुका, रोहित कुमार, प्रेम लता व तरणजीत कौर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें किया गया सम्मानित
अजौली स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि ने प्रिया, विकास तिवारी, महक, नितिश, प्रशांत कुमार, विकास कुमार, कुश तिवारी, लव तिवारी, गुरप्रीत, रिया, तनू, कृष्ण कपिला, राधा कपिला, सिमरन कौर व सुमित कुमार, लव तिवारी, विशाल, केशव, विनोद, राधिका, मनीक्षा, तमन्ना, ज्योति, राहुल, दीप चंद, गौरव कुमार, विनय कुमार, अरमान दास, अरुण कुमार, विकास तिवारी, शोएब, खुशी तिवारी, तानिया, रिया, कुश तिवारी, लव तिवारी, शुभम और विकास तिवारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें