अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल (ऊना)।
रावमापा नंगल कला में बाल दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य धर्मपाल शर्मा ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताया और स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया। फ्रॉग रेस में छठी कक्षा की आस्था और कर्ण प्रथम स्थान, करीना और अतुल द्वितीय, वृंदा और दीपक तृतीय स्थान पर रहे। सातवीं कक्षा की लेमन स्पून रेस में अंजली और हरजीत प्रथम, पूजा और अरमिंद्र द्वितीय, ईशा और सौरभ तृतीय स्थान पर रहे।
आठवीं कक्षा की सैक रेस में नेहा और उदय ने पहला, अंजली और अर्जुन ने दूसरा, श्वेता और तिलक राज ने तीसरा स्थान पर रहे। नवीं कक्षा की थ्री लेग रेस में लड़कियों में तमन्ना और रीना प्रथम स्थान, ज्योति और कनिका द्वितीय, सविता और काजल तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कों में सचिन और साहिल प्रथम, प्रेम और विनोद द्वितीय, राजन और विजय तृतीय स्थान पर रहे। दसवीं की लड़कों की स्लो साइकिल रेस में अखिल प्रथम और प्रवेश द्वितीय स्थान पर रहे। दसवीं की लड़कियों की वन लेग रेस में काजल प्रथम, अनु द्वितीय और तमन्ना तृतीय स्थान पर रही। ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की म्यूजिकल चेयर में नंदनी प्रथम, वनिता द्वितीय और महिमा तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर अध्यापकों में मोनिका जैन, निर्मल कुमारी, संदीप कुमार, रविंद्र कुमार, मनोज डोगरा, जसविंद्र कुमार, रणजीत सिंह, अनवर खान, शिवानी, गगन कौंडल, सतवंत कौर, कुसुम कुमारी, अभिलाषा, रजनी शर्मा, सीमा, रितिका मौजूद थे।