फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया विश्वकर्मा मंदिर में शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के विश्वकर्मा मंदिर में 69वां सालाना तीन दिवसीय उत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित वार्षिक उत्सव में प्रदेश के बिलासपुर जिला के धलेट गांव से संबंधित भजन गायक एवं कथावाचक गुरदेव सिंह, पंडित स्वतंत्र शर्मा, सरदार मंगल सिंह विरदी तथा अरविंद सूर्य म्यूजिकल ग्रुप ने बाबा विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान किया।

गायक एवं कथावाचक गुरदेव सिंह ने श्रद्धालुओं को भगवान विश्वकर्मा के जीवन के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रदेश एवं बाहरी राज्यों के प्रसिद्ध कलाकारों, कथावाचकों ने भगवान विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्ति सागर में गोता लगवाया।
विज्ञापन


सालाना कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों में भजन सिंह मान, जीत सिंह मान, प्रमिंद्र सिंह मान, दलजीत सिंह मान सहित मंदिर कमेटी के समस्त पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें