फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी विद्या मंदिर के नन्हें वैज्ञानिक अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। परागपुर के सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में जिला स्तरीय ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता में स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने कई पुरस्कार जीते। विज्ञान प्रश्न मंच में शिशु वर्ग से हर्षिता, समीक्षा, प्रकृति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बाल वर्ग से अनुराग, रोहित, दिशा ने द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। विद्यालय के नन्हे वैज्ञानिकों आर्यन, अभिनव, पलक, आकृति, अमिश के विज्ञान मॉडल को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा पत्रवाचन एवं प्रयोगात्मक स्पर्धा में अक्षिता, वेदिका तथा निखिल ने प्रथम स्थान पाया। संस्कृत/संस्कृति प्रश्न मंच में तनवी, महिमा, राहुल, महक, अखिल ने पहला पुरस्कार अपने नाम किया। हिमाचल शिक्षा समिति के सहमंत्री डॉ. खेमराज शर्मा ने बताया कि ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता में कांगड़ा तथा ऊना जिला के विद्या मंदिर स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया।

परागपुर से पुरस्कार जीतकर लौटे चिंतपूर्णी के बच्चों का सोमवार को भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यकारी प्रधानाचार्या अनुपमा शर्मा, सुमन, सुदर्शना, नीलम तथा अन्य आचार्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें