फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन दिन तक नहीं चलेगी रेल, बस सेवा भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम पर यौन शोषण के मामले को लेकर 25 अगस्त को आने वाले फैसले को देखते हुए देवभूमि हिमाचल में रेलवे और बस सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। रेलवे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देवभूमि को पंजाब और चंडीगढ़ वाली पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें अंब से चलने वाली 74991 और 74992 ट्रेनों के पहिये 25 से 27 अगस्त तक थमे रहेंगे। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये ट्रेनें अंबाला से ऊना और ऊना से अंबाला को जाती हैं, लेकिन अब डेरा सच्चा सौदा मामले की गंभीरता के चलते रेलवे ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। इसके अलावा ऊना डिपो से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से होकर दिल्ली को जाने वाली करीब दो दर्जन से अधिक बसों के रूटों को एचआरटीसी ने तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। आगामी आदेशों के बाद ही इन रूटों पर एचआरटीसी बसों को चलाएगा। दो दिन तक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आरएम ऊना संजीव विष्ट ने कहा कि विभागीय निर्देशानुसार यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टिगत लगभग 15 रूटों को बंद किया गया है, जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। उधर, स्टेशन मास्टर ऊना बीएस चौहान ने कहा कि विभागीय आदेशों के अनुसार दो ट्रेनें तीन दिन के लिए रद्द कर दी गई हैं। विभागीय आदेशों के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 24, 25 और 26 अगस्त को ट्रेन संख्या 74991 और 25, 26 तथा 27 अगस्त को ट्रेन संख्या 74992 रद्द की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें