फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलते युवकों में मारपीट, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। क्षेत्र के नेरी में आपस में क्रिकेट खेल रहे दो युवकों में मारपीट हो गई। इसमें युवक आशीष कुमार को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम साढ़े सात बजे युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान दो युवकों में खेल को लेकर ही नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते हल्की कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। मारपीट की घटना की सूचना तुरंत बंगाणा पुलिस थाना को दी गई। एसएचओ प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित आशीष कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें