फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगोली में स्वास्थ्यकर्ता की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के डंगोली में 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान धर्म सिंह निवासी चलेट के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से कोटला खुर्द में रह रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। धर्म सिंह डंगोली स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र में स्वास्थ्य कर्ता के रूप में तैनात था। जानकारी के मुताबिक धर्म सिंह रोजाना की तरह शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं देने पहुंचा था। दोपहर के समय स्वास्थ्य केंद्र एक मरीज दवाई लेने के लिए पहुंचा तो देखा कि धर्म सिंह कुर्सी पर आंखें बंद कर बैठा हुआ है। काफी देर तक आवाज लगाने पर भी जब धर्म सिंह ने कोई जवाब न दिया, तो अचेत अवस्था में होने की चलते सूचना 108 को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तो पाया कि धर्म सिंह की मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भेज दिया है। वहीं, इसकी सूचना मृतक की बेटी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें