फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिजली बोर्ड सर्किल ऊना में लगेंगे 203 नए ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

विकास की बात
77 करोड़ रुपये से बिजली व्यवस्था होगी सुदृढ़
कम वोल्टेज की समस्या से भी उपभोक्ताओं को मिलेगी निजात

पुराने ट्रांसफार्मर की क्षमता में होगा इजाफा, एचटी और एलटी लाइनों की दूरियां भी होंगी कम

जसवीर ठाकुर
ऊना। जिले में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 203 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके लिए बिजली बोर्ड सर्किल ऊना को 70 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इस योजना से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कम वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा। इसके अतिरिक्त पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता में भी सुधार किया जाएगा।
जिले के दूरदराज इलाकों से लगातार कम वोल्टेज की शिकायतों के बाद बिजली बोर्ड प्रबंधन ने यह कदम उठाया है। नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य वर्तमान में युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके साथ ही उन पुराने ट्रांसफार्मरों को चिह्नित किया गया है, जिनकी क्षमता अब बढ़ाई जाएगी, क्योंकि वहां उपभोक्ताओं की संख्या और आबादी बढ़ चुकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली बोर्ड एचटी (हाई टेंशन) और एलटी (लो टेंशन) लाइनों की लंबाई को कम करने की दिशा में भी कार्य कर रहा है। इससे बिजली की वोल्टेज क्षमता में वृद्धि होगी और कम वोल्टेज की स्थिति में इसका असर कम होगा। एचटी और एलटी लाइनों की लंबाई घटाने के साथ-साथ, नए खंभे भी लगाए जा रहे हैं ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में लगभग 1.5 लाख व्यावसायिक और घरेलू उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिन्हें बिजली आपूर्ति दी जा रही है। यह परियोजना आरडीएसएस (रिवाइटलाइजेशन ऑफ डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत मंजूर हुई है। इसके अंतर्गत अंब, चिंतपूर्णी, बंगाणा, सोलहसिंगी धार, चौकीमन्यार, राजपुरा जसवां, बरोट, गगरेट, भरवाईं और अन्य क्षेत्रों में नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। बिजली बोर्ड ऊना सर्किल के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर दर्शन सिंह का कहना है कि जिले में कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए 77 करोड़ की लागत से बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत 203 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे और पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता में भी इजाफा किया जाएगा। वर्तमान में जिले में 3359 ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। यह कदम ऊना जिले में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता को बेहतर बनाएगा और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें