फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के स्कूलों में मनाया पृथ्वी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिले के स्कूलों में सोमवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगड़ में अशोका ईको क्लब ने पृथ्वी दिवस मनाया।

क्लब के प्रभारी जोगिंद्र कौशल ने बताया कि इस अवसर पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग में प्रीति प्रथम, पल्लवी दूसरा और डिंपी ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में आंचल ने पहला, अमन ने दूसरा और रोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका ने पूनम जगोता ने बच्चों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुखजीत कौर, किरण ठाकुर, पूनम जगोता और तारा देवी ने पेंटिंग प्रतियोगिता में निरीक्षक की भूमिका निभाई। क्लब के प्रभारी जोगिंद्र कौशल ने बच्चों को अपने-अपने जन्म दिवस पर पौधा उपहार में देने और लगाने की अपील की।
विज्ञापन


इस मौके पर पूनम जगोता, किरण ठाकुर, सुखजीत कौर, तारा देवी, संतोष शास्त्री, जोगिंद्र कौशल, अश्वनी कुमार, संदीप कुमार, विजय सैनी तथा बच्चों में पुनम, अंशिका, कोमल, महक, वंशिका, निताशा, ज्योति, रंजना, वंदना, आस्था, कंचन, रोहित, गगन, हर्ष, निखिल, नितीश, ललित, अमन, दिनेश, मंजीत, सागर, नामित, अंजलि, लक्ष्मी, चेतन, ऋतिक सहित अन्य भी उपस्थित थे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चलोला में पृथ्वी दिवस पर प्रतियोगिताएं कराईं र्गइं। भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सोमभद्रा सदन की छात्रा नंदनी ने पहला और कनिष्ठ वर्ग से ईसरो सदन की छात्रा श्रुति ने पहला स्थान हासिल किया। विज्ञान शिक्षिका शोभा निवेदिता ने पृथ्वी दिवस मनाने और पृथ्वी को बचाने के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर निशा रानी, बलजिंद्र सिंह, निर्मल सिंह, मीना कुमारी, सलोचना देवी, प्रवीण कुमार, रमन कुमार, रजनीश कुमार, विनय कुमार, बलदेव सिंह, संजीव सहित अन्य भी उपस्थित थे।

रॉक्फोर्ड स्कूल में बच्चों ने पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। स्कूल के सभी हरी पोशाक में नजर आए। बच्चों ने सर्कल बना कर पृथ्वी को बचाने का प्रण लिया। प्रधानाचार्य शगुन सिक्का ने बच्चों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। प्ले ग्रुप कक्षा के बच्चों में कलरिंग एक्टिविटी, नर्सरी के बच्चों में हैंडप्रिंट एक्टिविटी करवाई गई। इस मौके पर ममता लट्ठ, दीपिका, शैली, नीरज, मोनिका, अंजना, अंजना सैणी, पूजा, मीनाक्षी, अमरजीत, अमनदीप, शिवानी, सुमन लत्ता, मोनिका, वंदना, हनिता, अनिल कुमारी, सुनिता, रजनी, मीना व सुनीता सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शैमरॉक स्टारशाइन स्कूल ऊना में नन्हें मुन्ने छात्रों ने नर्सरी का दौरा कर पौधों के बारे में जानकारी ली। स्कूल प्रभारी मेघा ओहरी के नेतृत्व में बच्चों ने एमसी पार्क ऊना का भ्रमण कर पौधों और पेड़ों के बीच फर्फ को भी जाना। इसके बाद स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने नौनिहालों के साथ स्कूल कैंपस में पौधारोपण भी किया। उन्होंने धरा को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संतुलन और पौधारोपण का महत्व भी बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें