चिंतपूर्णी(ऊना)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय के विद्यार्थी सक्षम और निहारिका शर्मा ने हिंदी ओलंपियाड परीक्षा में अव्वल स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। विद्यालय के अन्य 94 छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में मेरिट में स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
महात्मा गांधी राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार संस्था ने अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड परीक्षा करवाई जिसमें कुल 96 छात्र-छात्राओं ने बढ़िया प्रदर्शन कर मेरिट में जगह बनाई। मुख्यातिथि हिमाचल शिक्षा समिति के पूर्णकालिक सदस्य प्रवीण शास्त्री ने विजेता छात्रों को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील शर्मा तथा स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।