फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों में मुहैया करवाएं सुविधाएं : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने जिला के पेट्रोल पंप मालिकों को ग्राहकों के लिए सुविधाएं मुहैया करवाने के आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त राकेश कुमार ने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों को ग्राहकों की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे साफ शौचालय, साफ पानी, प्राथमिक उपचार की सुविधा के बारे में प्रशासन और तेल कंपनियों ने समय-समय पर निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


ऊना में स्थित 50 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करने के बाद पाया गया है कि 13 पेट्रोल पंपों में उपभोक्ताओं को मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने पेट्रोल पंप धारकों को 15 दिनों के भीतर ग्राहकों को सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित उपलब्ध करवाने के कड़े निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने निर्देश जारी किए हैं कि वे नियमित रूप से पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें