फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों, ढाबों से पकड़े चार घरेलू गैस सिलेंडर

विज्ञापन
cylinder
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)।
उपमंडल बंगाणा के लठियाणी बाजार में वीरवार को एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने डेढ़ दर्जन अधिक दुकानों में छापेमारी की। विभाग की टीम ने दुकानों और ढाबों पर घरेलू गैस सिलेंडर प्रयोग करने पर चार दुकानदारों के चालान किए हैं। इसमें तीन चालानों का मौके पर ही निपटारा कर टीम ने तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला है। विभाग की अचानक कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


छापेमारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदार तो दुकानें बंद कर इधर-उधर गायब हो गए। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि वीरवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक पदम देव भारद्वाज और उनकी टीम के साथ उन्होंने लठियाणी बाजार की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम ने लगभग 19 दुकानों व ढाबों में दबिश दी। एसडीएम ने बताया कि छापेमारी के दौरान चार दुकानों से घरेलू गैस सिलेंडर पकड़े गए हैं। इनमें से तीन दुकानदारों के चालानों का मौके पर निपटारा कर तीन हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। इसके अलावा एक गैस सिलेंडर विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें